तमक नाले में झील को लेकर स्थिति स्पष्ट, कोई खतरा नही – डीएम गौरव कुमार

सोमवार से होगा अपशिष्ट हटाने का कार्य शुरू

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के सीमांत नीती घाटी के तमक नाले के पास धौली गंगा में झील बनने की मीडिया रिपोर्ट पर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि वर्तमान में किसी बड़े खतरे की स्थिति नहीं है। प्रशासन की ओर से पूरे क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही है।

डीएम ने बताया कि पूर्व में भी इसी स्थान पर पानी रुकने से अस्थायी प्राकृतिक बांध बनने के कारण झील जैसी स्थिति बनी थी। इसे समय रहते सिंचाई विभाग ने नियंत्रित कर लिया था। वर्तमान में जलस्तर बढ़ने के कारण हल्का जलभराव हुआ है। इससे झील जैसी आकृति दिखाई दे रही है, लेकिन इसमें लगातार पानी का रिसाव हो रहा है।

उन्होंने जानकारी दी कि मौके पर जमा खनन अपशिष्ट को हटाने के लिए खनन विभाग की ओर से पट्टा जारी कर दिया गया है और सोमवार से हटाने का कार्य शुरू किया जाएगा। कार्य पूर्ण होने के बाद नदी का बहाव पुनः सामान्य हो जाएगा।

प्रशासन, सिंचाई विभाग, खनन विभाग समेत सभी संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पहाड़ी क्षेत्रों में मलेरिया लगभग समाप्त, तराई के सीमित क्षेत्रों पर है फोकस -सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे

Mon Apr 27 , 2026
2027 तक मलेरिया मुक्त उत्तराखण्ड का संकल्प, अभियान ने पकड़ी रफ्तार 10 साल में 95.73% गिरावट, अब अंतिम चरण में मलेरिया उन्मूलन की जंग – मनुज गोयल देहरादून : विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड में मलेरिया उन्मूलन की दिशा में एक व्यापक और सुदृढ़ अभियान चलाया गया। चिकित्सा […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!