देहरादून में भव्य कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह, साहित्यकारों ने बिखेरा काव्य का रंग

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, देहरादून में निहारिका साहित्य मंच एवं कंट्री ऑफ इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में उत्तराखण्ड इकाई का भव्य कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए साहित्यकारों और कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से साहित्य और संस्कृति की समृद्ध परंपरा को स्वर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष अब्दुल अजीज सिद्दकी तथा निहारिका साहित्य मंच की संस्थापिका डॉ. रीमा सिन्हा ने लखनऊ से पहुंचकर समारोह की शोभा बढ़ाई। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में यासमिन आलम खान उपस्थित रहीं।

मुख्य अतिथि अब्दुल अजीज सिद्दकी ने अपने संबोधन में कहा कि साहित्य समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है और यह समाज का दर्पण होता है। उन्होंने कहा कि समाज में घटित घटनाएं ही शब्दों का रूप लेकर कविता और साहित्य के माध्यम से अभिव्यक्त होती हैं।

निहारिका साहित्य मंच की संस्थापिका डॉ. रीमा सिन्हा ने उत्तराखण्ड की साहित्यिक प्रतिभाओं की सराहना करते हुए कहा कि देवभूमि में आकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई है और यहां एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट रचनाकार मौजूद हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. भगत सिंह राणा ‘हिमाद’ ने आयोजन की सफलता पर उत्तराखण्ड इकाई के प्रभारी नरेश चन्द्र उनियाल, संयोजिका रश्मि पोखरियाल ‘मृदुलिका’ तथा संयोजिका संतोष मिश्रा ‘सोनी’ को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे साहित्यिक आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए, जिससे रचनाकारों को मंच मिलता है और साहित्यिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलती है।

विशिष्ट अतिथियों सुशीला राजपूत और विनीता मैठाणी ने कहा कि देहरादून में इस प्रकार के कवि सम्मेलन स्थानीय साहित्यकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं।

कवि सम्मेलन में अंजना कंडवाल ‘नैना’, आशा पंवार, डॉ. भगत सिंह राणा ‘हिमाद’, बिमला रावत, डॉ. वंदना खंडूरी, लक्ष्मी चौहान ‘रोशनी’, नैना कंसवाल, नन्दन राणा ‘नवल’, राधा मैंदोली ‘माधवी’, रक्षा बौड़ाई, रेखा चतुर्वेदी, सुलोचना परमार, सुनीता ममगाई, सविता जैन, सुशीला राजपूत, विवेक जखमोला ‘शैलेश’, रश्मि पोखरियाल ‘मृदुलिका’, संतोष मिश्रा ‘सोनी’, डॉ. रीमा सिन्हा, विनीता मैठाणी, ममता जोशी ‘स्नेहा’, दीपक कैत्युरा तथा नरेश चन्द्र उनियाल सहित अनेक कवियों ने अपनी प्रभावशाली रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समारोह के अंत में आयोजक नरेश चन्द्र उनियाल ने सभी अतिथियों, कवियों और साहित्य प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन रश्मि पोखरियाल ‘मृदुलिका’ और संतोष मिश्रा ‘सोनी’ ने संयुक्त रूप से किया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बदरीनाथ सीट पर भाजपा का फोकस, दायित्वों से साधे जा रहे सियासी समीकरण

Sun Jun 7 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा ने बदरीनाथ विधानसभा सीट पर विशेष फोकस करना शुरू कर दिया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि प्रदेश सरकार और संगठन बदरीनाथ क्षेत्र के नेताओं और कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व देकर क्षेत्र में पार्टी की पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!