बागेश्वर में विवाद के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बागेश्वर। जिले के गोगीनापानी गांव निवासी 40 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना बुधवार शाम फल्यांटी क्षेत्र में हुई। मृतक के परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, जबकि पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गोगीनापानी निवासी गोपाल राम (40) पुत्र काशीराम का फल्यांटी स्थित एक दुकान के बाहर पुष्कर और जीवन नामक दो व्यक्तियों के साथ विवाद हो गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों ने पहले साथ बैठकर शराब पी थी। इसके बाद किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई।

पुलिस के मुताबिक, विवाद के दौरान गोपाल राम सड़क पर गिर गए, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें मौके पर ही मृत घोषित किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया।

मृतक की परिजन भगवती देवी ने घटना को हत्या बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सख्त सजा की मांग की। उन्होंने कहा कि परिवार को पुलिस जांच पर भरोसा है, लेकिन दोषियों के विरुद्ध जल्द कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं मृतक के चचेरे भाई बसंत राम ने आरोप लगाया कि गोपाल राम की जानबूझकर हत्या की गई है। उनका कहना है कि मृतक के शरीर पर कई चोटों के निशान हैं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस उपाधीक्षक अजय साह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। जिस दुकान के बाहर घटना हुई, उसके संचालक सहित संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ से दून में जनसमस्याओं के निस्तारण को मिली रफ्तार, 44735 लोगों ने लिया भाग; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में दूरस्थ व दुर्गम क्षेत्रों में मानसून के बाद जारी रहेंगे जन शिविर: डीएम

Thu Jul 23 , 2026
‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ से दून में जनसमस्याओं के निस्तारण को मिली रफ्तार, 44,735 लोगों ने लिया भाग सेवा, सुशासन और समर्पण का संकल्प धरातल पर, दून में 568 से अधिक जनसमस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बना जनता का भरोसेमंद मंच, […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!