वन्दे मातरम् छात्र संगठन ने अंकिता भंडारी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर दी विनम्र श्रद्धांजलि

कोटद्वार : वन्दे मातरम् छात्र संगठन की ओर से आज पी.जी. कॉलेज, कोटद्वार परिसर में उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं संगठन के कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उपस्थित छात्र-छात्राओं ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और समाज में महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

छात्र नेता मनीष नेगी ने कहा ,कि अंकिता भंडारी को न्याय मिलना केवल एक परिवार की लड़ाई नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। छात्रों ने कहा कि उत्तराखंड की बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए छात्र समाज निरंतर अपनी आवाज उठाता रहेगा। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छह एटीएम से 5.61 लाख रुपये की अवैध निकासी, म्यूल अकाउंट से रकम निकालने का संदेह

Sat Sep 19 , 2026
देहरादून। साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद साइबर ठगी से जुड़े मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। देहरादून के डालनवाला कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग बैंकों के छह एटीएम से कुल 5 लाख 61 हजार 256 रुपये से अधिक की अवैध निकासी का मामला सामने […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!