बदरीनाथ हाइवे पर खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ हाइवे पर हेलंग के समीप एक ट्रक गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर मृतक का शव बरामद किया।

जानकारी के अनुसार आईसर ट्रक संख्या यूके11सीए-1710 हेलंग के पास अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना के बाद वाहन नदी में जा पहुंचा। घटना की सूचना मिलने पर जोशीमठ से उपनिरीक्षक जगमोहन सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि वाहन में चालक अकेला सवार था। दुर्घटना के दौरान चालक वाहन से छिटककर लगभग 150 मीटर नीचे पहाड़ी में जा फंसा था।

एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ के जवानों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक तक पहुंच बनाई। हालांकि तब तक चालक की मौत हो चुकी थी। इसके बाद टीम ने शव को सुरक्षित बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंपा। मृतक की नेपाल मूल के गोपाल सिंह (34 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा पंचनामा एवं अन्य कानूनी कार्रवाई कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

करोड़ों का अस्पताल, फिर भी मरीज बेहाल, गुस्साए लोगों ने शुरू किया आमरण अनशन

Sun Jun 14 , 2026
कर्णप्रयाग (चमोली)। महिला बेस अस्पताल सिमली में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और अव्यवस्थाओं के विरोध में चल रहा जन आंदोलन अब उग्र हो गया है। मांगों पर शासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई न होने से नाराज आंदोलनकारियों ने शनिवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया। […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!