उत्तराखंड : श्रीनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, ईको वाहन दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौत

श्रीनगर। उत्तराखंड के श्रीनगर क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। देहलचौरी क्षेत्र के भेटी के पास एक ईको वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के समय वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, ईको वाहन भेटी से श्रीनगर की ओर आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

नोट: यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है। जैसे-जैसे नई जानकारी सामने आएगी, समाचार को अपडेट किया जाएगा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी गढ़वाल : शांति भंग कर अराजकता फैलाने की कोशिश, पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर संभाला मोर्चा

Tue May 12 , 2026
पौड़ी : थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत दो पक्षों के बीच हुआ आपसी विवाद देखते ही देखते झगड़े में बदल गया, जिससे क्षेत्र में अशांति का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को समझाने एवं शांत कराने […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!