श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में प्रिंयका मेहर का जादू और डीजे बीट्स का धमाका

  • एसजीआरआरयू की तरफ से आशा भोसले को भावभीनी श्रदांजलि
  • उत्तराखण्ड की लोक संस्कृृति और डीजे बीट्स की धमाकेदार प्रस्तुतियों के नाम रहा जैनिथ-2026 का पहला दिन
  • मंगलवार को होगी बालीवुड गायक विशाल मिश्रा प्रस्तुति की जोरदार प्रस्तुति

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में 27 व 28 अप्रैल को दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव जैनिथ-2026 का आयोजन किया जा रहा है। जैनिथ-2026 के पहले दिन सोमवार को श्री गुरु राम राय हेलीपैड ग्राउंड, पथरी बाग में कलाकारों ने जोरदार प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। कार्यक्रम का पहला दिन उत्तराखण्ड की लोक गायिका प्रियंका मेहर और डीजे निक की जोरदार प्रस्तुतियों के नाम रहा। मंगलवार केा बालीवुड गायक विशाल मिश्रा की जोरदार प्रस्तुति होगी। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आशा भोसले को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने इस सांस्कृतिक उत्सव के आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन एवम् छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि आशा भोसले जी के गीतों ने पीढ़ियों को जोड़ा और संगीत को नई पहचान दी। भारतीय संगीत जगत में उनका योगदान अमूल्य और अविस्मरणीय है।

विश्वविद्यालय के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव जैनिथ-2026 का आग़ाज प्रियंका मेहर की ज़ोरदार प्रस्तुति के साथ हुआ। उन्होंने अपने गीतों के माध्यम से उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति, लोक परंपराओं और रीति-रिवाजों की प्रभावशाली जीवंत झलक पेश की। उन्होंने अपने हिट गीतों जैसे “स्वामी जी“ “घना घना“, “झूमेलो“ “घसकाटी“ “निंद चोरी“ “सुघड़ी नारी“ “पानी पानी“ “छम्मा छम्मा”, “नंदा देवी गीत”, “फूलदेई”, और “बेडू पाको बारो मासा” प्रस्तुत कर माहौल को पूरी तरह रंगीन बना दिया। उनकी सु-मधुर आवाज और पारंपरिक अंदाज ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दुधिया रोशनी में नहाए विश्वविद्यालय के हेलीपैड ग्राउंड पर हजारों की संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं के जोश और उत्साह ने इस पल को यादगार और अविस्मरणीय बना दिया। गढ़वाली वेशभूषा, लोक नृत्य और पारंपरिक संगीत ने दर्शकों को उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ दिया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने फ्लैशलाइट्स जलाकर उनके साथ गीतों का आनंद लिया।

आशा आशा भोसले को दी श्रद्धांजलि

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आशा भोसले को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रियंका मेहर और डीजे निक ने आशा भोसले द्वारा गाए गए गीतों के माध्यम से आशा ताई के अमूल्य योगदान को याद किया और पूरे माहौल को भावुक बना दिया। उनकी सुरीली आवाज और सदाबहार गीतों ने भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।

युवाओं की हार्ट बीट बना डीजे निक

डीजे निक हाई वोल्टेज साउंड पर ट्रैक चलाकर युवाओं की धड़कनों को और तेज कर दिया। हाई-वोल्टेज साउंड और बॉलीवुड रीमिक्स बीट्स ने पूरे माहौल को एक ओपन एयर क्लब में बदल दिया। जैसे ही डेक से धुनें गूंजीं, हजारों छात्र-छात्राएं झूम उठे और कार्यक्रम के समापन तक थिरकते रहे। युवाओं की पसंद के इन हाई-एनर्जी ट्रैक्स ने कार्यक्रम में जबरदस्त उत्साह भर दिया और जैनिथ-2026 का पहला दिन यादगार बना दिया। इस अवसर पर एसजीआरआरयू के कुलपति डाॅ के प्रतापन, कुलसचिव डाॅ लोकेश गम्भीर, जैनिथ आयोजन समिति के सभी कमेटियों के पदाधिकारी सहित सभी संकायों के संकायाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य, स्टाफ एवम् हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमालयी क्षेत्र में टिकाऊ पर्यटन की ओर कदम, केंद्र की रिपोर्ट पर राज्यों ने शुरू किया अमल

Wed Apr 29 , 2026
नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय हिमालयी क्षेत्र (IHR) के अधिकांश राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ‘पर्यटन के पर्यावरणीय मूल्यांकन’ (EATIHR) रिपोर्ट की सिफारिशों को लागू करने की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य पर्यटन […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!