देर रात गलियों में जमावड़े पर पुलिस सख्त

  • शिकायतों के बाद एक्शन मोड में गोपेश्वर पुलिस

गोपेश्वर (चमोली)। नगर की गलियों में देर रात युवाओं के झुंड बनाकर खड़े रहने, नशे से जुड़ी गतिविधियों और राह चलती महिलाओं एवं युवतियों को असहजता होने की शिकायतों के बाद गोपेश्वर पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में विशेष गश्त कर अनावश्यक रूप से समूह बनाकर खड़े युवाओं से पूछताछ की।

पुलिस ने देर रात तक बिना किसी उचित कारण के बाहर घूम रहे युवाओं को समझा कर घर भेजा। सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक जमावड़ा लगाने और ऐसी गतिविधियों से बचने की हिदायत दी, जिनसे आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं युवतियों को परेशानी या असुरक्षा महसूस हो। पुलिस के अनुसार, अभियान का उद्देश्य युवाओं को परेशान करना नहीं, बल्कि नगर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ महिलाओं और युवतियों के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना है। युवाओं को नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सड़क नहीं तो चुनाव नहीं, मासौं-कफलखेत-दादड़ के ग्रामीणों की चेतावनी

Sat Oct 24 , 2026
पांच साल से अधर में छह किमी सड़क का निर्माण, डेढ़ किमी बनाकर काम छोड़ा गोपेश्वर (चमोली)। पांच साल से सड़क निर्माण पूरा होने का इंतजार कर रहे मासौं-कफलखेत-दादड़ के ग्रामीणों का सब्र अब जवाब देने लगा है। छह किमी लंबी सड़क में महज डेढ़ किमी निर्माण के बाद काम […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!