पौड़ी गढ़वाल : जियो टावर से पार्ट्स चोरी कर फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा राजस्व क्षेत्रों से नियमित पुलिस को हस्तांतरित पुराने लंबित अभियोगों के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीमों द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में देवप्रयाग पुलिस टीम द्वारा राजस्व क्षेत्र में पंजीकृत एक पुराने चोरी के प्रकरण में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

वादी सुंदर सिंह निवासी- पौड़ी द्वारा 21 अगस्त 2025 को राजस्व पुलिस चौकी बनगढ़स्यूं में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जियो टावर के पार्ट्स चोरी कर लिए है। जिस संबंध में राजस्व क्षेत्र पट्टी बनगढ़स्यूं, पौड़ी में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या- 01/2025, धारा 303(2), 324(2), 334(2) एवं 3(5) BNS पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार राजस्व पुलिस से नियमित पुलिस को हस्तांतरित की गई थी। 

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर एवं क्षेत्राधिकारी सदर तपेश कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देवप्रयाग अमरजीत रावत के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। प्रकरण में विवेचक द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही करने के साथ ही गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रकरण से जुड़े सभी तथ्यों एवं परिस्थितियों का गहन परीक्षण किया गया। साथ ही अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं घटना के सफल अनावरण हेतु लगातार सुरागरसी-पतारसी, साक्ष्य संकलन तथा तकनीकी एवं मानवीय सूचनाओं का विश्लेषण किया गया। 

पुलिस टीम द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों, गोपनीय जानकारियों एवं तकनीकी माध्यमों के आधार पर अभियुक्त की पहचान सुनिश्चित करते हुए उसके संबंध में निरंतर जानकारी एकत्रित की गई। लगातार किए गए अथक प्रयासों एवं प्रभावी विवेचनात्मक कार्यवाही के परिणामस्वरूप आज 10 जून को उक्त चोरी के प्रकरण में वांछित अभियुक्त नरोत्तम, निवासी- बरेली, उत्तर प्रदेश को खाण्डूसैंण क्षेत्र के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा जियो टावर से चोरी किए गए पार्ट्स को बेच देने की बात स्वीकार की गई। अभियुक्त को माननीय न्यायालय पौड़ी के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

नाम पता अभियुक्त

  • नरोत्तम (उम्र 39 वर्ष) पुत्र दुखीराम, निवासी- मीरगंज, जिला- बरेली उत्तर प्रदेश

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आपदा पुनर्वास कार्यों में देरी पर डीएम नाराज, अधिकारियों को दिए तेजी लाने के निर्देश

Sun Jun 14 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के नन्दानगर और थराली क्षेत्र में आपदा से हुई क्षति के पुनर्वास, पुनर्निर्माण एवं राहत कार्यों की प्रगति पर असंतोष जताते हुए जिलाधिकारी गौरव कुमार ने संबंधित विभागों को आपदा प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने से जुड़े सभी कार्यों में तेजी लाने तथा पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!