रसोई गैस संकट से अब छात्रों को मिलेगी राहत

गोपेश्वर (चमोली)। नगर क्षेत्र में अध्ययन कर रहे छात्रों को अब रसाई गैस की समस्या से जुझना नहीं पड़ेगा। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जिला पूर्ति अधिकारी को आदेश जारी कर पांच किग्रा के गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है। छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अमित मिश्रा ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर नगर क्षेत्र में अध्ययन करने के लिए दूर दराज क्षेत्रों से आए छात्रों के पास गैस बुक न होने से उन्हें गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस कारण छात्रों के सामने खाना पकाने की समस्या पैदा हो गई है। ऐसे में छात्रों की समस्या को ध्यान में रखते गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को आदेश जारी करते हुए तत्काल छात्रों के लिए पांच किग्रा के सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश जारी कर दिए है। अब छात्रों को रसोई गैस के संकट से निजात मिलने की संभावना बढ़ गई है।

बताते चलें कि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में जनपद के विभिन्न इलाकों के छात्र अध्ययन करते हैं। रसाई गैस के लिए पंजीकरण न होने के चलते उनके सम्मुख गैस का संकट खड़ा होने से खान पान की समस्या खड़ी हो गई है। इसके चलते छात्रों को खाने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा था। अब छात्रों को इस संकट से निजात मिलेगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिलाओं को सशक्त नेतृत्व की दिशा देगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम – रेखा आर्या

Tue Apr 14 , 2026
हरिद्वार। हरिद्वार में आयोजित प्रेस वार्ता में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश के लोकतांत्रिक इतिहास में एक ऐतिहासिक कदम है, जो महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करेगा। सोमवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!