चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस वर्ष नया कीर्तिमान बनाने की ओर अग्रसर है। 25 दिनों में ही दर्शनार्थियों की संख्या 12 लाख 60 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है। केदारनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। 22 दिनों में ही 05 लाख 23 हजार से अधिक तीर्थयात्री श्री केदारनाथ धाम में शीश नवा चुके हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र की यात्रा होने से प्रदेश सरकार यहां मौसम के मिजाज पर भी पूरी नजर रखे हुए है। मुख्यमंत्री ने शीर्ष अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मौसम प्रतिकूल होने पर हर एक श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए।

यात्रा का विगत 19 अप्रैल को श्रीगणेश हुआ था और 13 मई तक  12 लाख 60 हजार से अधिक श्रद्धालु चारधाम दर्शन कर चुके हैं। इनमें केदारनाथ में 5,23,582, बदरीनाथ में 3,24,081, गंगोत्री में 2,05,425 और श्री यमुनोत्री धाम में 2,07,390 तीर्थयात्री पहुंचे हैं। आज चारों धामों में 80 हजार 401 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। 

श्री केदारनाथ धाम में सर्वाधिक 32,423 तीर्थयात्री पहुंचे। जबकि श्री बदरीनाथ धाम में 21,260, श्री यमुनोत्री धाम में 13,403 और श्री गंगोत्री धाम में 13,315 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। 

श्री केदारनाथ धाम की यात्रा मुश्किल भरी होने के बावजूद यहां श्रद्धालुओं की संख्या लगातार नया रिकॉर्ड बना रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत श्री केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाए जाने से केदारनाथ यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में भारी उत्साह है।

बीते चार वर्षों (वर्ष 2022 से 2025 तक) के आधिकारिक आंकड़ों पर नजर डालें, तो 69 लाख 45 हजार 487 श्रद्धालु श्री केदारनाथ धाम की यात्रा पर आ चुके हैं। इनमें 2022 में 15,64,248, 2023 में 19,58,863, 2024 में 16,53,581 और 2025 में 17,68,795 तीर्थयात्री पहुंचे हैं। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्रद्धाल सुगमता से दर्शन कर सकें, इसके लिए स्लॉट प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण प्रणाली को प्रभावी बनाया गया है। रियल टाइम डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत श्री केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य होने के बाद धाम दिव्य और भव्य रूप में नजर आ रहा है। पैदल यात्रा मार्ग को बेहतर बनाए जाने से श्रद्धालुओं की राह आसान हुई है। सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा के लिए सरकार ने हरसंभव कदम उठाए हैं। मौसम पर नजर रखने के लिए विशेष निगरानी तंत्र बनाया गया है। हर परिस्थिति से निपटने के लिए सरकार तैयार है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पाबौ को मिली विकास कार्यों की सौगात, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण

Fri May 15 , 2026
पाबौ : कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गुरुवार को विकासखंड पाबौ पहुंचकर विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, आधारभूत ढांचे के विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सरकार की प्राथमिकता बताया। कार्यक्रम में उन्होंने जरूरतमंद लाभार्थियों को […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!