प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि

गोपेश्वर (चमोली)। दशोली ब्लाॅक के निजमुला घाटी के भनाली तोक में बिजली गिरने से मारी गई बकरियों के प्रभावित 30 भेड़पालकों को  16 लाख 52 हजार की सहायता राशि के चैक वितरित किए गए।

चमोली जिले के गौणा गांव के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से मारी गई बकरियों के पालकों को जिला प्रशासन ने राहत राशि वितरित की। राज्य सभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तथा उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडे ने भेड़पालकों को राहत राशि के चैक प्रदान किए गए।

बताते चलें कि बीती 4 मई को जनपद के गौणा गांव के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 30 भेड़पालकों की 413 बकरियां मर गई थी। इस पर जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर वन विभाग और तहसील प्रशासन की टीम की ओर से घटना की जांच कर रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी गई। इसके आधार पर जिला प्रशासन की ओर से 30 भेड़पालकों को 16 लाख 52 हजार की राहत राशि चैक के माध्यम से वितरित की गई।

इस दौरान तहसीलदार दिप्ती शिखा, हुकम सिंह, राकेश सिंह, बादर सिंह, सुनील सिंह, प्रकाश सिंह, मदन लाल, देवी लाल आदि मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज

Sat May 9 , 2026
टिहरी :  जनपद टिहरी में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न परिवहन में अनियमितता का मामला सामने आने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। शनिवार को अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने चंबा–धनोल्टी सड़क पर कनाताल के पास चलती गाड़ियों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!