उत्तराखंड में हिंसक झड़प : दो समुदायों के बीच पथराव-फायरिंग के आरोप, कई घायल

रुद्रपुर के भूतबंगला इलाके में गुरुवार रात होली के कार्यक्रम के दौरान दो समुदायों के बीच छोटा-सा विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मामला मारपीट, पथराव और फायरिंग के आरोपों तक पहुंच गया, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति नियंत्रित की और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

घटना की शुरुआत तब हुई जब मोहल्ले में होली खेल रहे लोगों के बीच एक ई-रिक्शा चालक युवक बार-बार चक्कर लगा रहा था। स्थानीय निवासियों ने उसे रोकने की कोशिश की, जिस पर युवक ने कथित तौर पर गाली-गलौज की और चला गया। कुछ देर बाद वह अपने साथियों के साथ लौटा और मौके पर मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए, जिसमें लाठियां-डंडे चले और जमकर ईंट-पत्थर बरसाए गए। कुछ लोगों ने फायरिंग होने का आरोप भी लगाया है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

झड़प में दोनों तरफ से कुल मिलाकर 6-7 लोग घायल हुए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना का वीडियो स्थानीय लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

एक पक्ष ने रम्पुरा चौकी पहुंचकर तहरीर दी है, जिसमें आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। एक पीड़ित महिला ने एक पुलिसकर्मी पर भी पिटाई का आरोप लगाया है, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है।

रुद्रपुर एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया, “दोनों पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को काबू में किया। फिलहाल शांति व्यवस्था पूरी तरह बहाल है। दोनों पक्षों से प्राप्त तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम घोषित, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर

Fri Mar 6 , 2026
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शुक्रवार को सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2025 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए। अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर टॉप किया है। राजेश्वरी सुवे एम ने दूसरा और अकांश ढुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। कुल 958 […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!