सिमली में उक्रांद कार्यकर्ताओं ने विधायकों को रोका, गिरफ्तार

गोपेश्वर (चमोली)। भराड़ीसैण विधानसभा से शादी समारोह के लिए लौट रहे दो विधायकों के काफिले को उक्रांद कार्यकर्ताओं ने सिमली में रोक दिया। इसके चलते पुलिस ने उक्रांद युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी समेत कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर अस्थाई जेल मालसी भेज दिया। बताते चलें कि स्थाई राजधानी बनाने को लेकर विधायकों को भराड़ीसैण से न जाने देने के लिए उक्रांद कार्यकर्ता सिमली बैरियर पर ही डटे थे कि इस बीच रानीखेत के विधायक डा. प्रमोद नैनवाल तथा लक्सर के विधायक शहजाद हरिद्वार में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे कि उक्रांद कार्यकर्ताओें ने विधायकों के वाहनोे को रोक दिया। इस दौरान विधायकों के वाहन आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे थे कि पुलिस ने उक्रांद कार्यकर्ताओें को सड़क से हटा दिया। काफी धक्का मुक्की के बाद पुलिस ने उक्रांद नेता आशीष नेगी समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर दिया है।

उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री वीरू सजवाण ने बताया कि उक्रांद के 20 से 25 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। इनमें चार-पांच महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओें को मालसी स्थित अस्थाई जेल भेज दिया गया है। मालसी में गिरफ्तार लोगों का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है। उनके अनुसार कोई महिला पुलिस तैनात नहीं थी। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए उक्रांद कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर अस्थाई जेल मालसी में रखा गया है। उनका कहना था कि शांति व्यवस्था और विधायकों की सुरक्षा को लेकर इस तरह के कदम उठाए गए हैं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बजट सत्र के चलते गोपेश्वर में छाई वीरानी

Fri Mar 13 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)।  चमोली के सरकारी अमले के विधानसभा के बजट सत्र के मोर्चे पर डट जाने के कारण जिला मुख्यालय गोपेश्वर में सन्नाटा सा पसर गया है। इस कारण सरकारी दफ्तरों में कामकाजी गतिविधियां ठप्प पड़ जाने के कारण आम लोगों की आवाजाही भी थमी सी पड़ी है। दरअसल भराड़ीसैण […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!