प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ उक्रांद का हल्ला बोल

गोपेश्वर (चमोली)। प्राइवेट स्कूलों में फीस को लेकर मनमानी के खिलाफ उक्रांद ने मोर्चा खोल दिया है। उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सजवाण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर कहा है कि एडमिशन के नाम पर प्राइवेट स्कूल मनमाना शुल्क वसूल रहे हैं। इस तरह की मनमानी को रोकने के लिए प्रशासन को तत्काल कदम उठाने होंगे। अभिभावकों किताबें लेने के लिए भी प्रबंधन मजबूर कर रहा है। पुरानी किताबों में भी वही पाठ्यक्रम होने के चलते ऐसा करना अभिभावकों और बच्चों के साथ अन्याय है। इससे अभिभावकों की जेबों पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि एनसीईआरटी की ओर जिस किताब 65 रुपये निर्धारित किया गया है। उसकी की कीमत एससीईआरटी की ओर से 165 रुपये निर्धारित की गई है। इस तरह का भारी अंतर लोगों के गले नहीं उतर पा रहा है। जिला कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पुरोहित का कहना है कि प्राइवेट स्कूलों में न तो खेल मैदान हैं और न ही पीने के पानी की व्यवस्था। शौचालय तो दूर की बात हो गई है। जिला संगठन मंत्री अंकित पंत ने प्राइवेट स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों को उचित मानदेय देने की वकालत की है।  इस दौरान महेंद्र सिंह नेगी, कुंवर दानू, अशोक बिष्ट, धर्मेंद्र फरस्वाण, अंशुल झिंक्वाण आदि मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी

Wed Apr 1 , 2026
धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि: ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी ऋषिकेश में जाम से मिलेगी राहत, 12.67 किमी बाईपास निर्माण को केंद्र की स्वीकृति चारधाम यात्रा और पर्यटन को मिलेगा बूस्ट, धामी सरकार की पहल से बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट मंजूर देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!