जोशीमठ में बदहाल हाईवे से लोग परेशान, मुख्य चौराहे पर गड्ढा बना खतरा

ज्योतिर्मठ। तीर्थनगरी जोशीमठ के मुख्य चौराहे पर बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाली राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जी का जंजाल बनी हुई है। पिछले कई दिनों से सड़क के बीचों-बीच स्थित एक गहरा गड्ढा न केवल दुर्घटनाओं को खुला आमंत्रण दे रहा है, बल्कि व्यस्त बाजार में भीषण जाम का मुख्य कारण भी बन रहा है। हैरानी की बात यह है कि इसी मार्ग से दिन भर प्रशासनिक अधिकारियों का लश्कर गुजरता है, लेकिन इस ‘खतरे’ पर अब तक किसी की नजर इनायत नहीं हुई। वर्तमान में नरसिंह मंदिर मोटर मार्ग पर ट्रीटमेंट कार्य के चलते पूरा ट्रैफिक मुख्य बाजार की ओर डायवर्ट है, जिससे दबाव दोगुना हो गया है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह गड्ढा किसी जानलेवा जाल से कम नहीं है। स्थानीय व्यापारियों और जनता में प्रशासन की इस अनदेखी को लेकर भारी रोष है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पशु क्रूरता के नियमों और प्रावधानों पर प्रभावी अनुपालन करें विभाग और हितधारक – डीएम गौरव कुमार

Mon Apr 13 , 2026
अश्व वंशीय पशुओं के संरक्षण को लेकर आयोजित की गई कार्यशाला कार्यशाला में हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अश्व संचालन की व्यवस्था को लेकर की गई चर्चा चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अश्व वंशीय पशुओं के संरक्षण को लेकर कार्यशाला […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!