तीसरे दिन रोमांच चरम पर: रंग-बिरंगे पैराग्लाइडरों से सजा कपकोट का आसमान

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखण्ड सरकार लगातार प्रयासरत है। टिहरी में एक्रो फेस्टिवल  के सफल आयोजन के बाद बागेश्वर जिले के कपकोट में राष्ट्रीय एक्युरेसी पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई है। पांच दिवसीय प्रतियोगिता के तीसरे दिन भी उत्साह और रोमांच अपने चरम पर रहा। जालेख से पैराग्लाइडरों के उड़ान भरते ही पूरा आसमान रंग-बिरंगी छतरियों से भर गया। विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण कपकोट क्षेत्र पैराग्लाइडिंग, ट्रेकिंग और अन्य साहसिक गतिविधियों के लिए आदर्श स्थल है। साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए प्रदेश सरकार इस क्षेत्र को प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करना चाहती है, ताकि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो सकें। इसी उद्देश्य से यहां राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

The post तीसरे दिन रोमांच चरम पर: रंग-बिरंगे पैराग्लाइडरों से सजा कपकोट का आसमान first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विंटर कार्निवाल में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, युवाओं का बढ़ाया उत्साह

Mon Feb 9 , 2026
खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवंती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में छात्र संघ द्वारा आयोजित विंटर कार्निवाल में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा छात्र संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सफल कार्यकाल के […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!