गुरू नानक जी की जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरू नानक जी की जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख धर्म के प्रथम गुरू गुरू नानक देव जी ने हमें सच्चाई, न्याय और मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा दी है।

उन्होंने कहा कि गुरू नानक जी ने समाज की बुराईयों को दूर करने के लिए अपने उपदेशों एवं शिक्षा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। गुरूनानक जी के उपदेश हमें समाज में भाईचारा, सद्भाव और आपसी एकता को बढावा देने की भी प्रेरणा देते हैं। उनकी शिक्षा आज भी प्रासंगिक है और समाज का मार्गदर्शन कर रही है।

मुख्यमंत्री ने इस पावन अवसर पर गुरु नानक देव जी के संदेशों को आत्मसात कर मानव कल्याण तथा देश-प्रदेश की उन्नति में भागीदारी निभाने का संकल्प लेने का भी आह्वान प्रदेशवासियों से किया है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने गुरु पर्व के मौके पर गुरुद्वारा श्री गुरूसिंह सभा पहुंचकर माथा टेका

Wed Nov 5 , 2025
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरु नानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरूसिंह सभा रेसकोर्स में मत्था टेका। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों व विशेष रूप से सिख समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।  

You May Like

Share
error: Content is protected !!