सीएम हेल्पलाइन से मिली राहत, वृद्ध महिला को मिली पेंशन

देहरादून : सीएम हेल्पलाइन बनी सहारा, वृद्धावस्था पेंशन की मांग पर जिला प्रशासन का त्वरित एक्शन सीएम हेल्पलाइन ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि यह आमजन, विशेषकर बुज़ुर्गों एवं जरूरतमंदों के लिए एक भरोसेमंद और संवेदनशील मंच है। देहरादून जनपद के देहरा खास, पटेल नगर निवासी वरिष्ठ नागरिक आर्य सुमन द्वारा अपनी धर्मपत्नी उर्मिला सुमन को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ न मिलने की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज कराई गई थी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया।

समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए स्वयं वृद्ध महिला के आवास पर पहुंचकर सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार किए। अधिकारियों द्वारा “अपणी सरकार” पोर्टल के माध्यम से आय प्रमाण पत्र भी मौके पर ही बनवाया गया, जिसके पश्चात सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर उर्मिला सुमन की वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत कराई गई।
उर्मिला सुमन ने बताया कि शिकायत दर्ज होने के मात्र चार दिनों के भीतर उन्हें पेंशन स्वीकृति की सूचना प्राप्त हो गई। पेंशन स्वीकृत होते ही उनकी खुशी छलक पड़ी। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं जिला प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया।
वार्ड-72 देहरा खास के पार्षद आलोक कुमार ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज होते ही समाज कल्याण विभाग द्वारा घर जाकर दस्तावेज तैयार किए गए, जिससे वृद्ध महिला को समय पर पेंशन का लाभ मिल सका।
जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि शिकायत प्राप्त होते ही राजस्व विभाग के सहयोग से सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार कर वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत की गई है।

The post सीएम हेल्पलाइन से मिली राहत, वृद्ध महिला को मिली पेंशन first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्लेन हादसे में महाराष्ट्र के Dy CM अजीत पवार का निधन

Wed Jan 28 , 2026
महाराष्ट्र /देहरादून : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP नेता अजित पवार को लेकर जा रहा एक विमान बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में अजित पवार समेत कुल पाँच लोगों की मौत की खबर है। घटना बुधवार सुबह उस समय हुई, जब विमान बारामती में लैंड करने की कोशिश […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!