चमोली : विवाह समारोहों के लिए अब मिलेंगे अधिकतम 2 व्यावसायिक सिलेंडर

चमोली : वैश्विक संकट के चलते एलपीजी आपूर्ति में आ रही चुनौतियों को देखते हुए उत्तराखंड शासन के निर्देशानुसार जनपद चमोली में नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। जिलाधिकारी गौरव कुमार के आदेशानुसार, अब विवाह समारोहों के लिए अधिकतम 02 व्यावसायिक गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान किया गया है। इसके लिए बाकायदा 10 प्रतिशत की एसओपी (SOP) निर्धारित की गई है, ताकि मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन बना रहे और आमजन को कठिनाई न हो। जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि इच्छुक आवेदकों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे, जिसका गहन परीक्षण करने के बाद विभाग अस्थायी गैस कनेक्शन जारी करने की संस्तुति देगा। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए आवेदन करें और किसी भी प्रकार की भ्रांति की स्थिति में सीधे जिला पूर्ति विभाग से संपर्क करें, ताकि आयोजनों में गैस आपूर्ति को लेकर कोई व्यवधान उत्पन्न न हो।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इजरायल का लेबनान पर भीषण हमला : 10 मिनट में 100 मिसाइलें दागीं, 250 मौतें

Fri Apr 10 , 2026
नई दिल्ली/बेरूत: इजरायल ने लेबनान पर एक बार फिर भारी हमले किए हैं। गुरुवार सुबह इजरायली वायुसेना ने मात्र 10 मिनट के अंदर 100 से अधिक ठिकानों पर मिसाइलें दागीं। इस भीषण हवाई हमले में कम से कम 250 लोगों की मौत हो गई, जबकि 890 लोग घायल हुए हैं। […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!