दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता, रिपोर्ट में खुलासा 

देहरादून/नई दिल्ली: दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर वन्यजीव संरक्षण के  क्षेत्र में एक बड़ी सफलता सामने आई है। National Highways Authority of India (NHAI) और Wildlife Institute of India (WII) द्वारा किए गए संयुक्त अध्ययन में पाया गया है कि कॉरिडोर पर लागू किए गए वन्यजीव सुरक्षा उपाय (Wildlife Mitigation Measures) काफी प्रभावी साबित हो रहे हैं। यह अध्ययन कॉरिडोर के 18 किलोमीटर लंबे गणेशपुर–अशारोड़ी खंड पर किया गया। अध्ययन के दौरान अंडरपास के माध्यम से गुजरने वाले वन्यजीवों की निगरानी की गई। जिसमें कुल 18 अलग-अलग प्रजातियों के जानवरों की 40,444 तस्वीरें रिकॉर्ड की गईं। इससे यह पुष्टि हुई है कि वन्यजीव इन अंडरपास का नियमित और सुरक्षित रूप से उपयोग कर रहे हैं।

 

FB IMG 1775826819359

FB IMG 1775826825359

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ज्योतिर्मठ में सामाजिक पहल, शादी-ब्याह समेत सभी आयोजनों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर 51 हजार जुर्माना

Fri Apr 10 , 2026
​ज्योतिर्मठ । देवभूमि के द्वार ज्योतिर्मठ में समाज को कुरीतियों से मुक्त करने और युवा पीढ़ी को नशे की गर्त से बचाने के लिए एक साहसिक शंखनाद हुआ है। नृसिंह मंदिर वार्ड के निवासियों ने एकजुट होकर सामाजिक सरोकारों की एक नई मिसाल पेश की है। शुक्रवार को महिला मंगल […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!