भारी मालवाहक वाहनों का गैरसैण क्षेत्र में रहेगा प्रतिबंध

गोपेश्वर (चमोली)। आगामी नौ मार्च से शुरू होने जा रहे विधानसभा के बजट सत्र को लेकर भारी माल वाहक वाहनों की आवाजाही पर गैरसैण क्षेत्र में प्रतिबंध लगा दिया गया है। चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के अनुसार नौ से 13 मार्च तक ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण (भराडीसैण) में विधानसभा का बजट सत्र संचालित होने जा रहा है। इस दौरान वीआईपी मूवमेंट के साथ ही अधिकारियों तथा कर्मचारियों की आवाजाही होगी। इसके चलते गैरसैण क्षेत्र जाम की स्थिति पैदा न होने देने के लिए भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया है। उन्होंने बताया कि गैरसैण क्षेत्र में प्रातः सात से रात्रि आठ बजे तक भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इसके चलते कर्णप्रयाग-सिमली-ग्वालदम होते हुए मालवाहक वाहन कुमाऊं और गढ़वाल में आवाजाही करेंगे। गैरसैण क्षेत्र में छोटे मालवाहक वाहन रात्रि आठ बजे बाद और सुबह  सात बजे तक आवाजाही करने को स्वतंत्र रहेंगे। उन्होंने सभी मालवाहक वाहनों के स्वामियों से सत्र के दौरान आवाजाही को सुचारू रखने के लिए सहयोग की अपील की है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण : रेखा आर्या

Sat Mar 7 , 2026
राज भवन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हुए सम्मानित देहरादून।  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजभवन स्थित लोक भवन में आयोजित महिला कल्याण उत्कृष्ट सेवा सम्मान एवं ‘मेरी पहचान–2026’ कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!