गैस सिलेंडर को ओटीपी की समस्या से जल्द मिलेगी निजात

गोपेश्वर (चमोली)। कांग्रेस नगर कमेटी की ओर से जिला पूर्ति अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन पर। डीएसओ ने कहा कि जिला मुख्यालय गोपेश्वर समेत तमाम नगरों में रसोई गैस के लिए ओटीपी सुविधा जल्द मिलेगी। इसके चलते अब लोगों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। दरअसल गोपेश्वर समेत तमाम इलाकों में रसोई गैस सिलेंडर भरवाने के लिए सुबह से ही लोग लाइनों में लग जा रहे हैं। इसके चलते लोगों को घंटों खड़े रह कर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। कई लोगों को तो इंतजारी के बाद भी चलते बनना पड़ रहा है।

गोपेश्वर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, रविन्द्र बत्र्वाल, योगेंद्र बत्र्वाल, मुकुल बिष्ट, संदीप नेगी, बलवंत बिष्ट, विक्रम शाह, विक्रम नेगी आदि कांग्रेसियों ने जिला पूर्ति अधिकारी से मुलाकात कर गैस बुकिंग के लिए ओटीपी सुविधा न मिलने की शिकायत की। डीएसओ को ज्ञापन सौंप कर उन्होंने कहा कि गैस वितरण प्वाइंटों पर ही रसोई गैस का वितरण किया जाना चाहिए। इससे अनावश्यक दबाव भी नहीं पड़ेगा। उनका कहना था रोस्टर और प्वाइंट के हिसाब उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर देने की पूर्ववत व्यवस्था जारी रखनी चाहिए। डीएसओ अंकित पांडेय ने बताया कि एक-दो दिनों के भीतर ओटीपी की समस्या दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में लोगों को अवगत करा दिया जाएगा। लोगों को अपने-अपने प्वाइंटों पर ही गैस सिलेंडर भरवाएंगे इससे अनावश्यक भीड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा। उनका कहना था कि गैस सिलेंडरों का कोई संकट नहीं है। इसलिए लोगों को घबराहट में आने की कोई जरूरत नहीं है। सभी को गैस उपलब्ध कराई जाएगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में एसएलएससी बैठक, वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी

Mon Mar 16 , 2026
देहरादून : मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में वाइब्रेंट विलेज प्रोजेक्ट की एसएलएससी (स्टेट लेवल स्क्रीनिंग कमेटी) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वाइब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत चयनित सीमांत गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए लगभग 402 करोड़ के नए प्रस्तावों का समिति द्वारा […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!