पुणे में गोटेक-2026 वैश्विक शिखर सम्मेलन में गो आधारित उत्पादों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

पुणे : महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित गोटेक-2026 वैश्विक शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन गो आधारित पंचगव्य उत्पादों की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान देशभर से आए गौसेवकों, उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों को सराहा गया।

प्रदर्शनी हाल में गोबर, गोमूत्र और दूध से तैयार किए गए अनेक वैल्यू एडिशन उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। इनमें गोबर से बने गणेश प्रतिमा, एक्यूप्रेशर बेड, भस्म साबुन, प्राकृतिक पेंट, वैदिक प्लास्टर सहित कई उत्पाद शामिल रहे। वहीं मातृशक्ति द्वारा दूध से तैयार हैंडमेड लिपस्टिक, सौंदर्य क्रीम, फेस वॉश जैसे कॉस्मेटिक उत्पाद भी प्रदर्शित किए गए, जिनकी विदेशों में भी मांग बढ़ रही है।

कार्यक्रम में गो आधारित कृषि को बढ़ावा देने के लिए जैविक कीटनाशक, माइक्रोन्यूट्रिएंट्स, वर्मी कंपोस्ट, वर्मी वॉश तथा बायोगैस स्लरी से तैयार खाद जैसे उत्पादों की जानकारी भी साझा की गई। इसके अलावा दूध से निर्मित ए-2 घी, मिठाइयां, छाछ, कुल्फी और विभिन्न प्रकार की फ्रूट लस्सी भी प्रदर्शनी का हिस्सा रहीं।

गोटेक-2026 की विशेषता यह रही कि यहां देश के विभिन्न राज्यों से आए गौसेवकों और उद्यमियों ने बिना किसी भेदभाव के अपनी तकनीकों और अनुभवों का आदान-प्रदान किया, जिससे गो आधारित उद्योग को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में नए अवसर बन रहे हैं।

प्रदर्शनी के निरीक्षण के दौरान पूर्व मंत्री डॉ. वल्लभभाई कथिरिया (अध्यक्ष GCCI), उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. पंडित राजेंद्र अंथवाल, हरियाणा गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष सरवन गर्ग, महाराष्ट्र गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष शेखर, मंदसौर-मालवा के सांसद सुधीर गुप्ता, जिला पशु क्रूरता निवारण समिति हरिद्वार के उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, हरियाणा पशुपालन विभाग के डॉ. ललित शर्मा तथा समर्पित गौसेवक भरत भाई राजपुरोहित सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोपेश्वर के युवाओं का “अपनी प्रकृति अभियान” बना मिसाल, स्वच्छता के लिए हर रविवार जुटती है टोली

Sun Mar 22 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड के पहाड़ी नगर गोपेश्वर से उठी एक छोटी सी पहल मौजूदा समय में प्रेरणा का स्रोत बनती जा रही है। टुवर्ड्स ह्यूमैनिटी संस्था के बैनर तले चल रहे अपनी प्रकृति अभियान ने साबित कर दिखाया है कि युवा यदि कुछ करने की ठान लें तो बदलाव दूर […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!