दून पुलिस ने पूरे जनपद में चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान,1800 वाहनों व 3300 से अधिक व्यक्तियो को किया चैक

देहरादून : आम जन की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण को लेकर देहरादून पुलिस ने  व्यापक स्तर पर आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जिले के सभी शहरी और ग्रामीण थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर सघन जांच की।

पुलिस की टीमें तड़के सुबह से ही धार्मिक स्थलों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, महत्वपूर्ण स्थानों, सीमावर्ती चेक पोस्टों और आंतरिक मार्गों पर सक्रिय रहीं। अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की पहचान के लिए विशेष सतर्कता बरती गई।

अभियान में पुलिस ने 1782 वाहनों की जांच की, जबकि 3374 व्यक्तियों से पूछताछ कर उनका सत्यापन किया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि जिले में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत की जा सके तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि को रोकने के लिए प्रभावी निगरानी बनाए रखी जा सके।

 

The post दून पुलिस ने पूरे जनपद में चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान,1800 वाहनों व 3300 से अधिक व्यक्तियो को किया चैक first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी सविन बंसल के सख्त निर्देश,  ड्रग्स के विरुद्ध महाअभियान शुरू, शैक्षणिक संस्थानों में बड़े स्तर पर ड्रग टेस्टिंग

Sat Dec 13 , 2025
देहरादून- जिलाधिकारी सविन बंसल ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार व विद्यार्थियों में बढती नशे की प्रवृत्ति पर सख्त रूख अपनाते हुए जिले में स्थित सभी शैक्षित संस्थानों में रोस्टरवार अभियान चलाते हुए टेस्टिंग कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं जिलाधिकारी के सख्त निर्देश है कि यदि किसी स्कूल कालेज में […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!