डेंगू का अलर्ट : स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को एडवाइजरी जारी, 10 मरीज डेंगू पॉजिटिव

देहरादून : जिले के सरकारी अस्पतालों में मार्च से अब तक करीब 10 मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है और सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को डेंगू और मलेरिया से निपटने के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है।

स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिए हैं कि सभी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड तैयार किए जाएं। इन वार्डों में मच्छरदानी और जरूरी दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी। पॉजिटिव मामलों को आईडीएसपी पोर्टल पर तुरंत अपलोड करना अनिवार्य है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल ELISA जांच में पॉजिटिव मरीजों को ही डेंगू का मामला माना जाएगा, क्योंकि कार्ड टेस्ट में कई बार गलत परिणाम सामने आ जाते हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि आमतौर पर डेंगू के मामले जुलाई के बाद सामने आते हैं, लेकिन मार्च-अप्रैल में मामलों का सामने आना सतर्कता का संकेत है। उन्होंने कहा कि अभी स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन विभाग ने पहले से तैयारियां शुरू कर दी हैं ताकि डेंगू और मलेरिया के फैलाव को रोका जा सके। यह कदम जिले में मच्छरों के प्रकोप और जलभराव के बढ़ते खतरे को देखते हुए उठाया गया है, जिससे नागरिकों को समय रहते सुरक्षा और उपचार मिल सके।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सफाई कर्मियों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचाने के आदेश

Wed Apr 8 , 2026
श्रीनगर : उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने श्रीनगर मेडिकल कॉलेज सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने सफाई कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!