बदरीनाथ धाम में नगर पंचायत की एडवांस टीम शुरू किया बर्फ हटाना

गोपेश्वर (चमोली)। चारधाम यात्रा तैयारियों को लेकर नगर पंचायत का 50 सदस्यीय दल बदरीनाथ धाम में डेरा डाल गया है। इसके तहत एडवांस टीम बदरीनाथ धाम में बर्फ हटाने में जुट गई है। आगामी 23 अप्रैल को खुलने जा रहे बदरीनाथ मंदिर के कपाट को लेकर यात्रा तैयारियां भी शुरू होने लगी है। इसके चलते नगर पंचायत बदरीनाथ का 50 सदस्यीय दल बदरीनाथ धाम पहुंचकर तैयारियों को डेरा डाल गया है। निकाय कर्मचारी पैदल मार्ग, पथ प्रकाश तथा शौचालय समेत यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की कवायद में जुट गए हैं।

जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में यात्रा तैयारियों को विभागों ने कमर कस ली है। इसके तहत नगर पंचायत बदरीनाथ ने भी तैयारियों की कवायद शुरू कर जरूरी सुविधाओं की बहाली पर जोर देना प्रारंभ कर दिया है। नगर पंचायत की ओर से सफाई व्यवस्था से लेकर अन्य जरूरी सुविधाएं बहाल की जाने लगी है। एनएचआई डीसीएल, बीआरओ, एनएच (लोनिवि) सड़क मार्गों को व्यवस्थित करने में जुटा हुआ है।

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि बदरीनाथ यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम में तमाम सुविधाओं की बहाली पर इस बीच जोर रहेगा। उन्होंने बताया कि शुरूआती तौर पर टीम बदरीनाथपुरी से बर्फ हटाने के काम में जुट गई है। कहा कि यात्रा से पूर्व सभी व्यवस्थाएं चाकचौबंद कर ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के निमित नगर पंचायत का अग्रिम दल सुविधाओं को व्यवस्थित करने में जुट गया है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बीकेटीसी एडवांस टीम भी पहुंची बदरीनाथ, तैयारियों में जुटी

Fri Apr 3 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की एडवांस टीम भी बदरीनाथ धाम में डट गई है। बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने बताया कि मंदिर समिति की 23 सदस्यीय एडवांस टीम बदरीनाथ धाम में गेस्ट हाउस के रख रखाव के कामों में जुट गई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!