होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून : सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित होली मिलन समारोह में भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी करीब साढ़े तीन घंटे तक होल्यारों से घिरे रहे, मुख्यमंत्री ने हर किसी से आत्मीय भेंट कर होली की खुशियां बांटी। होली मिलन समारोह के लिए प्रदेश के दूर दराज के क्षेत्रों से भी लोग मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, राजनीति, शासन, प्रशासन, समाजिक, सांस्कृतिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों के साथ ही, कर्मचारी, मीडिया कर्मी और आम लोगों ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंटकर उन्हें होली की शुभकानाएं दी। इसमें युवाओं और माताओं- बहनों की भी अच्छी खासी संख्या थी। सभी ने मुख्यमंत्री को रंग लगाते हुए, उन्हें होली की बधाई दी। इस दौरान मुख्यमंत्री करीब साढे तीन घंटे तक खडे खडे हर किसी से मिलते रहे। देर शाम तक मुख्यमंत्री आवास, होली की उमंग में डूबा रहा। इससे पूर्व भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी मुख्यमंत्री ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीयता के साथ होली खेली।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन

Tue Mar 3 , 2026
सम्मेलन का विषय है “विकसित भारत @2047 के लिए संस्थागत मुकदमेबाजी शासन को मजबूत करना” नई दिल्ली : केंद्रीय सचिवों और विधि विभाग के विधि अधिकारियों का राष्ट्रीय सम्मेलन 28 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया गया। इसका विषय था “सरकारी मुकदमेबाजी के कुशल और […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!