कोटद्वार : झंडीचौड़ में नगर निगम की भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत झंडीचौड़ में एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर हेतु हस्तांतरित नगर निगम की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन, नगर निगम और पुलिस के संयुक्त दल ने अभियान चलाकर हटवा दिया।

नगर आयुक्त कोटद्वार पी.एल. शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त भूमि पूर्व में राजस्व विभाग से नगर निगम कोटद्वार को हस्तांतरित की गयी थी। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि लगभग आधा बीघा भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अस्थायी एवं स्थायी निर्माण कर अवैध अतिक्रमण किया गया था। उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम, राजस्व विभाग तथा पुलिस बल के संयुक्त दल द्वारा मौके पर अभियान चलाया गया और अतिक्रमण को हटाते हुए भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। 

नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि नगर निगम क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा सरकारी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड : बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से खेती तबाह, 522 किसानों की फसलें प्रभावित

Fri May 15 , 2026
देहरादून : उत्तराखंड में इस बार गर्मी शुरू होते ही मौसम ने अचानक करवट ले ली। प्रदेशभर में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों और काश्तकारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अप्रैल से मई के शुरुआती सप्ताह तक लगातार हुई अतिवृष्टि ने मैदानी से लेकर पर्वतीय जिलों तक फसलों […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!