कोटद्वार : चोरी हुई बाइक बरामद, नाबालिग संरक्षण में

कोटद्वार : बीती 22 अप्रैल को रंजन नेगी निवासी कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि उनकी बाइक संख्या RJ 13 SG 4526 स्प्लेंडर को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा देवी मंदिर कोटद्वार के पास से चोरी कर दिया है, इस संबंध में तत्काल कोतवाली कोटद्वार पर मुकदमा अपराध संख्या 95/26, धारा 303 (2)BNS अभियोग पंजीकृत किया गया।

चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा शीघ्र अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निर्गत निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार श्री प्रदीप नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दर्जनों सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के साथ ही, तकनीकी साक्ष्यों, स्थानीय जानकारी से जुटायी गई, पुलिस टीम द्वारा की गई प्रभावी कार्रवाई और चेकिन के क्रम में उक्त चोरी की बाइक स्प्लेंडर के साथ एक नाबालिग को  संरक्षण में लिया गया साथ ही किशोर के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। जानकारी करने पर किशोर द्वारा बताया गया कि उसने उक्त मोटरसाइकिल चलाने के उद्देश्य से मस्ती में बिना अनुमति के उठा ली थी।

उक्त किशोर के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए उसे बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष पेश कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

माल बरामदगी

  • स्प्लेंडर मोटरसाइकिल RJ13SG 4526

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड : बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों में ठंडक और मैदानों में तेज गर्मी

Sun Apr 26 , 2026
देहरादून : उत्तराखण्ड में इन दिनों मौसम ने एक बार फिर करवट ली है और राज्य के अलग-अलग हिस्सों में इसका अलग-अलग प्रभाव देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर मैदानी […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!