“बचपन के 06 साल, पोषण–पढ़ाई के साथ” आठवें पोषण पखवाड़े का शुभारंभ, महिलाओं और किशोरियों को दी गई पोषण की जानकारी

हरिद्वार : “बचपन के 06 साल पोषण पढ़ाई के साथ” थीम के तहत आठवें पोषण पखवाड़े का शुभारंभ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने विज्ञान भवन, नई दिल्ली से किया। इसी कड़ी में ग्राम रावली महदूद में भी कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं, गर्भवती माताओं, धात्री महिलाओं और किशोरियों को पोषण व स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

9 मार्च 2026 को आयोजित कार्यक्रम में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को संतुलित आहार और बच्चों के पोषण के बारे में जागरूक किया गया। बताया गया कि शिशु के जन्म के बाद पहले छह माह तक केवल माँ का दूध ही सर्वोत्तम आहार है, जबकि सातवें महीने से ऊपरी आहार की शुरुआत करनी चाहिए, ताकि बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास सही ढंग से हो सके। इस अवसर पर किशोरी बालिकाओं के लिए पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” और पोषण से संबंधित रचनात्मक पेंटिंग बनाकर संदेश दिया।

बाल विकास परियोजना अधिकारी, बहादराबाद प्रथम सुलेखा सहगल ने महिलाओं और किशोरियों को विभागीय योजनाओं, संतुलित आहार और पोषण के महत्व की जानकारी दी। वहीं, सुपरवाइज़र प्रीति ने टीकाकरण, पोषाहार और मातृ-शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियाँ साझा कीं।

कार्यक्रम के दौरान पाँच धात्री महिलाओं की बेटियों को वैष्णवी किट वितरित की गई, जबकि पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सात बालिकाओं को पोषण किट देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं, किशोरी बालिकाओं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनिता बर्मन, मीरा सहित कई लोगों ने प्रतिभाग किया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 का शुभारंभ, राज्यपाल द्वारा स्व-गणना से हुई शुरुआत

Sun Apr 12 , 2026
देहरादून : उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 की प्रक्रिया का शुभारंभ आज 10 अप्रैल 2026 को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) द्वारा लोक भवन में स्व-गणना (Self Enumeration) के माध्यम से किया गया। इसके साथ ही प्रदेश में जनगणना के प्रथम चरण की गतिविधियाँ प्रारंभ हो गई हैं। यह जनगणना भारत […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!