एयर इंडिया के लिए एक और बुरी खबर आई, इस वर्ष रिकॉर्ड घाटे के बाद आई ये खबर।

नई दिल्ली। एअर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) कैंपबेल विल्सन ने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन जब तक उनका कोई उत्तराधिकारी नहीं मिल जाता तब तक वे कंपनी के साथ बने रहेंगे। इस मामले से परिचित लोगों ने मामले की जानकारी दी।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में समय में सामने आया है, जब एयरलाइन को परिचालन संबंधी बाधाओं, बढ़ती लागत और इस वर्ष संभावित रिकॉर्ड घाटे का सामना करना पड़ रहा है। पिछले हफ्ते हुई बोर्ड की बैठक में विल्सन का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया। 

कैंपबेल का पांच साल का कार्यकाल अगले साल सितंबर में समाप्त होने वाला था। फिलहाल एअर इंडिया ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है। विल्सन के अपने कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद आगे काम न करने की इच्छा जाहिर की थी और इसके बाद जनवरी में ही उनके उत्तराधिकारी की तलाश शुरू हो गई थी। उन्होंने सितंबर 2022 में एअर इंडिया जॉइन की थी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जौलीग्रांट से बदरीनाथ–केदारनाथ हेली सेवा 26 अप्रैल से शुरू होने की संभावना

Wed Apr 8 , 2026
देहरादून। चारधाम यात्रा के मद्देनज़र जौलीग्रांट हेलीपैड से बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा 26 अप्रैल से शुरू होने की संभावना है। निजी कंपनी रुद्राक्ष एविएशन अपने एमआई-17 डबल इंजन हेलीकॉप्टर के जरिए यह सेवा संचालित करेगी। फिलहाल कंपनी सभी आवश्यक मंजूरियों और औपचारिकताओं को पूरा करने में जुटी […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!