कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, उत्तराखण्ड के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक हुई चर्चा

देहरादून। खादी एवं ग्रामोद्योग तथा ग्राम्य विकास मंत्री भरत चौधरी ने शुक्रवार को श्री दरबार साहिब पहुंचकर मत्था टेका और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन एवं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार श्री दरबार साहिब पहुंचे भरत चौधरी का परंपरानुसार भव्य स्वागत किया गया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उन्हें श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। दोनों के बीच उत्तराखण्ड के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। इस दौरान श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवं श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी।

कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने कहा कि “एसजीआरआर ग्रुप के संस्थान चिकित्सा, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। विशेष रूप से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा दूरस्थ क्षेत्रों में लगाए जा रहे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सराहनीय पहल हैं, जो आमजन तक स्वास्थ्य सेवाओं की सीधी पहुंच सुनिश्चित करते हैं।” उन्होंने रुद्रप्रयाग जनपद में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर की प्रशंसा करते हुए कहा कि “ऐसे शिविरों से जरूरतमंद लोगों को समय पर उपचार मिलता है। भविष्य में भी इस प्रकार के अधिक से अधिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।” कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने एसजीआरआर ग्रुप के संस्थानों के उत्कृष्ट संचालन के लिए श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि एसजीआरआर परिवार आगे भी समाज सेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां स्थापित करेगा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्ती, डोईवाला और ऋषिकेश में कई भवन सील, कान्हरवाला भानियावाला तिराह और निर्मल बाग में कार्रवाई, टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में चला अभियान

Fri Mar 27 , 2026
देहरादून : मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए डोईवाला और ऋषिकेश क्षेत्रों में कई भवनों को सील कर दिया। प्राधिकरण की टीम ने चिन्हित स्थानों पर पहुंचकर नियमानुसार कार्रवाई की, जिससे अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया। एमडीडीए ने स्पष्ट […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!