धार्मिक आयोजन सुसंस्कारित भारत के निर्माण में निभाते हैं अहम भूमिका – रेखा आर्या

अल्मोड़ा/सोमेश्वर। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जनपद अल्मोड़ा के भाटन्यालज्यूला स्थित देवी मंदिर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा में प्रतिभाग कर कथा का श्रवण किया। कथावाचक कौस्तुभानंद तिवारी की मधुर वाणी में कथा सुनकर उन्होंने आध्यात्मिक अनुभव साझा किया। इस अवसर पर रेखा आर्या ने कहा कि विकसित भारत के साथ सुसंस्कारित भारत के निर्माण में ऐसे धार्मिक आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि माता रानी के विभिन्न अवतार हमें धर्म की स्थापना, संघर्ष और कर्तव्यनिष्ठ जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में मंदिर कमेटी अध्यक्ष भूपाल सिंह नयाल, ग्राम प्रधान मीनाक्षी नयाल, मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, सुंदर सिंह नयाल, देवेंद्र मेहरा, रणजीत सिंह, गोपाल सिंह नयाल, आनंद नेगी, राजेंद्र पांडे, जीवन उप्रेती, विजय भंडारी, प्रवीण पांडे, गिरीश पांडे, भुवन आर्या, गिरीश चंद्र जोशी, कैलाश अधिकारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के गांव क्वैराली स्थित मां भगवती मंदिर प्रांगण में आयोजित नवरात्रि पूजन में भी सहभागिता की। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, जिला पंचायत सदस्य प्रियंका सलाल, श्रीमती पुष्पा आर्या, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, ग्राम प्रधान शालिनी बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख हवालबाग हिमानी कुंडू, मंडल महामंत्री देवेंद्र मेहरा, नरेंद्र बिष्ट, जगदीश प्रसाद, विपिन पाठक, आनंद नेगी, गणेश बिष्ट, ललित तिवारी, अशोक जलाल, भारत भूषण, हरीश रौतेला, हरीश बिष्ट, ग्राम प्रधान नौला नवीन टम्टा, ग्राम प्रधान मंजाऊ पान सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्कूल गेट से 11वीं के छात्र का अपहरण, जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा

Fri Mar 27 , 2026
सितारगंज: क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शक्तिफार्म क्षेत्र में गुरुवार को 11वीं कक्षा के एक छात्र का विद्यालय गेट से ही अपहरण कर लिया गया और उसे जंगल में ले जाकर मारपीट की गई। जानकारी के अनुसार, ग्राम देवनगर निवासी दीपंकर […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!