जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार में रोजगार मेले का आयोजन, 61 युवाओं का हुआ शॉर्टलिस्ट

हरिद्वार :  जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश रयाल ने अवगत कराया है कि सेवायोजन विभाग के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को कार्यालय परिसर जगजीतपुर हरिद्वार में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। यह रोजगार मेला पूर्वाह्न 10:00 बजे से प्रारम्भ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

रोजगार मेले में सिडकुल हरिद्वार में स्थित प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयों – महिन्द्र एण्ड महिन्द्रा, किरबी, गिन्नी फिलामेन्ट्स तथा प्रिंस पाइप एंड फिटिंग लिमिटेड सहित अन्य कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा उपस्थित युवाओं का साक्षात्कार लिया गया और उनकी योग्यता एवं अनुभव के आधार पर चयन प्रक्रिया सम्पन्न की गई।

मेले में लगभग 120 युवाओं ने भाग लिया। साक्षात्कार के उपरांत 61 युवाओं को विभिन्न पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया, जिन्हें आगे की चयन प्रक्रिया के लिए कंपनियों द्वारा आमंत्रित किया जाएगा।

उन्होंने ने बताया कि इस प्रकार के रोजगार मेलों का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को उनके कौशल और योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। साथ ही कहा कि भविष्य में भी युवाओं के लिए ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला देहरादून में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,063 मामलों का निस्तारण

Sun Mar 15 , 2026
देहरादून : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के तत्वावधान में 14 मार्च 2026 को प्रातः 10.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक जिला मुख्यालय देहरादून, बाह्य न्यायालय ऋषिकेश, विकासनगर, डोईवाला, मसूरी एवं चकराता के न्यायालयों में वर्ष 2026 की प्रथम राष्ट्रीय लोक […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!