बजट सत्र के चलते गोपेश्वर में छाई वीरानी

गोपेश्वर (चमोली)।  चमोली के सरकारी अमले के विधानसभा के बजट सत्र के मोर्चे पर डट जाने के कारण जिला मुख्यालय गोपेश्वर में सन्नाटा सा पसर गया है। इस कारण सरकारी दफ्तरों में कामकाजी गतिविधियां ठप्प पड़ जाने के कारण आम लोगों की आवाजाही भी थमी सी पड़ी है। दरअसल भराड़ीसैण में नौ मार्च से उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। बजट सत्र प्रारंभ होने से पूर्व चमोली का सरकारी अमला भराड़ीसैण में डट कर तैयारियों में जुटा रहा। सोमवार यानि नौ मार्च से सत्र प्रारंभ होने के पश्चात अधिकारी तो भराड़ीसैण के मोर्चे पर डटे ही हैं अपितु कर्मचारी भी व्यवस्था बनाने को लेकर भराड़ीसैण में ही तैनात हैं। इसके चलते जिला मुख्यालय गोपेश्वर से लेकर तहसील और ब्लाॅकों में स्थित कार्यालयों के अधिकारी और कर्मचारी भी बजट सत्र की ड्यूटी का निवर्हन कर रहे है। चूंकि जिला मुख्यालय गोपेश्वर में जनपद के तमाम जिलास्तरीय स्थित हैं तो अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी न होने के कारण कामकाजी गतिविधियां भी ठहर सी गई हैं। कुछ विभागों में नाम मात्र के कर्मचारी मौजूद तो हैं किंतु आम लोगों की दफ्तरों में आवाजाही न होने से दफ्तरों में सन्नाटा सा पसरा हुआ है।

बजट सत्र के दौरान हर बार जिला मुख्यालय से सटे अन्य इलाकों में मौजूद सरकारी दफ्तरों की वीरागनी छाई रहती है। इस बार भी इसी तरह का आलम देखने को मिल रहा है। सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी न होने के कारण जनपद के तमाम क्षेत्रों से जिला मुख्यालय समेत तहसील व ब्लाॅकों में आने वाले लोग भी अपने घरों में सिमट कर रह गए हैं। आलम यह है कि जिला मुख्यालय में बाजार में भी सन्नाटा सा पसरा हुआ है। इसके चलते व्यवसायी भी हाथ पर हाथ धरे बैठनें को विवश हैं। इस तरह पसरी वीरानी के चलते पहले जैसी रवानगी देखने को नहीं मिल रही है। कहा जा सकता है कि जिला मुख्यालय गोपेश्वर ने तो एक तरह से खामोशी की चादर ओढ़ ली है। अब माना जा रहा है बजट सत्र निपटने के पश्चात ही खासकर जिला मुख्यालय पर रौनक लौट आएगी। वैसे भी वित्तीय वर्ष की समाप्ति को अब कुछ ही समय रह गया है। इसके चलते विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को बजट भी खपाना है। इस कार्य में भी इस बार विलंब देखने को मिलेगा। अब देखना यह है कि सरकारी अमला मार्च फाइनल की चुनौतियों से किस तरह निपटता है। इस पर ही वित्तीय वर्ष के फाइनल का भविष्य निर्भर करेगा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसएसबी फायरिंग रेंज के पास जंगल में लगी आग, फायर सर्विस टीम की त्वरित कार्यवाही से समय रहते बड़ा हादसा टला

Fri Mar 13 , 2026
श्रीनगर : 11 मार्च 2026 को रात्रि में फायर यूनिट श्रीनगर पर MDT के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि पराग डेरी श्रीनगर के पास जंगल में आग लगी हुई है।, जो तेजी से आस-पास फैल रही है। सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी फायर यूनिट के नेतृत्व में फायर टीम […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!