लक्सर रेलवे स्टेशन से मोबाइल चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, जीआरपी ने बरामद किया फोन

  • पुलिस अधीक्षक रेलवे उत्तराखंड अरुणा भारती के कुशल नेतृत्व में जीआरपी लक्सर पुलिस को मिली शानदार सफलता
  • चोरी किए माल के साथ किया एक शातिर किस्म के अपराधी को गिरफ्तार

लक्सर : थाना जीआरपी लक्सर को 26 जनवरी 2026 को प्राप्त शून्य एफआईआर बाबत वादी रौशन कुमार की 29 दिसम्बर 2025 को ट्रेन जयनगर एक्स. से रुडकी स्टेशन की यात्रा के दौरान खुद के मोबाईल फोन चोरी होने के समबन्ध मे थाना हाजा पर अपराध क्रमांक 01/26 धारा 303(2 ) बनाम अज्ञात पंजीकृत कर उच्चधिकारीगणो को अवगत कराया गया पुलिस अधीक्षक, रेलवेज उत्तराखण्ड, अरुणा भारती के आदेशानुसार व निकट पर्यवेक्षण मे मामले की गभीरता को देखते हुये थानाध्यक्ष रचना देवरानी के निर्देशन में चोरी गये माल एवं मुल्जिमान की गिरफ्तारी हेतु अधिकारी व कर्मचारीगणों की एक टीम का गठन किया गया गठित टीम द्वारा 28 फरवरी 2026 को रेलवे स्टेशन लक्सर परिसर से अपर उप निरीक्षक अतुल कुमार चौहान द्वारा हमराही कर्मगणो की मदद से एक अभियुक्त समीर पुत्र सलीम नि- डिफेन्स कॉलोनी चौधरी विहार थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर उम्र-26 वर्ष को चोरी गये मोबाईल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया अभियुक्त द्वारा पुछताछ मे बताया कि वह पूर्व मे भी कई मुकदमो मे जेल जा चुका है अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

नाम पता अभियुक्त

  • समीर पुत्र सलीम नि- डिफेन्स कॉलोनी चौधरी विहार थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर उम्र-26 वर्ष

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

  1. मुकदमा अपराध संख्या -01/26 धारा 303(2),317 (2) बीएनएस थाना जीआरपी लक्सर
  2. मुकदमा अपराध संख्या-139/2016 धारा- 04/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली मंडी जिला सहारनपुर
  3. मुकदमा अपराध संख्या-355/2017 धारा- 380/457 भादवि थाना गागहालेडी जिला सहारनपुर
  4. मुकदमा अपराध संख्या-312/20217 धारा- 04/25 आर्म्स एक्ट थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर
  5. मुकदमा अपराध संख्या-232/2017 धारा- 04/25 आम्स एक्ट थाना कोतवाली नगर जिला सहारनपुर
  6. मुकदमा अपराध संख्या-02/2018 धारा- 2/3 गैगस्ट एक्ट थाना गागहालेडी जिला सहारनपुर
  7. मुकदमा अपराध संख्या-14/24 धारा- 03/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर जिला सहारनपुर

गिरफ्तार करने वाली टीम

  1.  थानाध्यक्ष रचना देवरानी
  2. अपर उप निरीक्षक अतुल चौहान
  3. हेड कांस्टेबल 13 अशोक कुमार
  4. कांस्टेबल 08 विनोद कुमार
  5. कांस्टेबल 17 सोनू कुमार
  6. कांस्टेबल 01 सन्दीप कुमार
  7. कांस्टेबल 08 मनोज (एसओजी)

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चन्द्र ग्रहण के चलते 03 मार्च को बदरी-केदार समिति के मंदिरों की पूजा व्यवस्था में बदलाव

Mon Mar 2 , 2026
ज्योतिर्मठ : आगामी 3 मार्च 2026 को लगने वाले चन्द्र ग्रहण के कारण श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अधीन आने वाले समस्त मंदिरों और देवालयों की पूजा व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। BKTC के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जानकारी दी कि ग्रहण के सूतक काल के दृष्टिगत […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!