पशुपालन व सेवायोजन विभाग में चयनित कार्मिकों को पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सौंपे नियुक्ति पत्र

देहरादून : प्रदेश के पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में पशुपालन विभाग तथा कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग / राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित कार्मिकों को नियुक्ति पत्र वितरित किये।

मंत्री ने पशुपालन विभाग तथा सेवायोजन विभाग में नियुक्ति पाने वाले कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी का असल परिश्रम अब शुरू होता है जिसमें आपको अपने विभाग से संबंधित योजनाओं/कार्यों को गति देने का कार्य करना है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि आपके सहयोग तथा टीम वर्क के साथ ही आपका विभाग प्रगति करेगा।

मंत्री ने पशुपालन विभाग के 16 फार्मासिस्ट तथा सेवायोजन विभाग के 37 फोरमैन अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के बाद पहली बार सेवायोजन विभाग द्वारा कार्मिकों की भर्ती की गई है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की सोच हर व्यक्ति को रोजगार से जोड़ने की है इस दिशा में आज यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

बैठक में अपर सचिव पशुपालन संतोष बडोनी, निदेशक प्रशिक्षण संजय खेतवाल तथा विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

The post पशुपालन व सेवायोजन विभाग में चयनित कार्मिकों को पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सौंपे नियुक्ति पत्र first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

13 वर्षीय मासूम की मौत के बाद जागा प्रशासन, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने निर्माण एजेंसी पर कार्रवाई के निर्देश

Wed Jan 7 , 2026
हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र स्थित जगदम्बा नगर में गड्ढे के कारण मासूम की मौत के बाद प्रशासनिक अमला नींद से जागा है. मंगलवार को कुमाऊं कमिश्नर ने मौके का मुआयना किया. उन्होंने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों के पेंच भी कसे. उन्होंने कहा कि अब समीक्षा बैठक कार्यालय में […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!