ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, तीन आरोपी गिरफ्तार

ऋषिकेश। आईडीपीएल क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर शराब पिलाने और नशे की हालत का फायदा उठाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पिता ने शिकायत में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी एक परिचित युवती के साथ आईडीपीएल क्षेत्र में गई थी। आरोप है कि वहां कुछ युवकों ने दोनों को बहला-फुसलाकर शराब पिलाई। इसके बाद नाबालिग के अत्यधिक नशे में होने का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि पीड़िता के बयान और शिकायत के आधार पर शिवम उर्फ शुभम (19), गोविंद (21) और दीपक उर्फ डीपी (20) को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपी रुड़की क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने नाबालिग को शराब पिलाने की बात स्वीकार की है। मामले में पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति के लिए जीआईसी वाण के 13 विद्यार्थी चयनित

Sat Sep 5 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज वाण के 13 विद्यार्थियों का चयन छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। इनमें कक्षा छह के आठ और कक्षा नौ के पांच विद्यार्थी शामिल हैं। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में चयनित विद्यार्थियों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!